नया तमाशा: रणबीर नहीं, वेद साहनी, 1992 बैच, CSE ब्रांच!
जब से फिल्म 'तमाशा' शूटिंग फ्लोर पर गई है, चर्चा में रही है। कभी सेट पर ऑफ स्क्रीन रोमांस के चलते। तो कभी लीड जोड़ी की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री की वजह से। रणबीर और दीपिका पादुकोण ब्रेक अप के बाद ये जवानी है दीवानी में तहलका मचा चुके हैं और अब एक बार फिर साथ आने वाले हैं। इसे लेकर फैन्स में काफी उत्साह है।
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने 'तमाशा' की पूरी टीम के साथ फिल्म के शिमला शेड्यूल की शुरूआत कर दी है। हाल ही में रणबीर कपूर का एक नया लुक सामने आया। उनका यह लुक कोर्सिका में दिखे लुक से काफी अलग था। सिर पर लाल कपड़ा बांधे और मूशों में रणबीर का ये लुक गांव के छोकरे जैसा था। उनका ये नया अवतार काफी क्यूट लग रहा था।
दो साल के लिए रणबीर कपूर हुए बुक, पर कैट के साथ नहीं!
लेकिन अब अगर आप 1992 के रणबीर कपूर को फोटो देखेंगे तो Awwwww किये बिना नहीं रह पाएंगे। ट्विटर पर हमें मिली रणबीर की एक तस्वीर जो शायद तमाशा के शूट से लीक हुई है। दरअसल ये रणबीर का आई कार्ड है। वो इस फिल्म जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट बने हैं, ब्रांच कंप्यूटर साइंस और बैच 1992। आई कार्ड है तो ज़ाहिर है कि रणबीर का फोटो भी है! रणबीर का नाम है वेद साहनी
सुनने में आया है कि इम्तियाज अली यहां बाल कलाकारों के साथ शूटिंग करेंगे जो कि दीपिका और रणबीर के बचपन का किरदार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
