..................... top 10 list of 2014, internet search, sunny leone, shweta basu prasad, salman, shahrukh, deepika - Hindi Filmibeat

साल खल्लास: सनी लियोन को सबसे ज़्यादा सर्च करने के लिए धन्यवाद

बॉलीवुड और उसका प्रेम हमेशा से भारतीय दर्शकों के लिए गजब ही रहा है। चलते-फिरते, उठते-बैठते, खाते-पीते, सोते - जगते इन्हें कुछ चाहिए तो वो है बॉलीवुड मसाला। तो बॉलीवुड ने भी अपना धर्म निभाते हुए पूरा मसाला परोसा। अब बॉलीवुड केवल परदे और मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि पूरी टेक दुनिया भी बॉलीवुड की जद है।

इस साल बॉलीवुड में कुछ लोगों ने अपना कद बढ़ाया तो कुछ अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में लगे रहे। इन सबके बीच इंटरनेट ने दर्शकों तक हर छोटी से बड़ी खबर पहुंचाई। जो भी आप जानना चाहते हैं, बस सर्च मारिये और आपके पास है आपका जवाब। कौन किसका बॉयफ्रेंड है, कौन किसकी फिल्म में इन हुआ, कौन हुआ आउट। कौन किसकी ज़िंदगी में इन होकर किसी को कर दिया आउट। खैर तो हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जिनके बारे में जानने के लिए भारतीय फैन्स बेहद उत्साहित रहे। और जानकर आश्चर्य मत कीजिएगा कि इस लिस्ट की विनर हैं सनी लियोन।

अब नो चौंकने की ओवरएक्टिंग। क्योंकि ऋतिक रोशन की फिल्मों वाला जादू नहीं आया था ये सर्च करने, न ही सनी लियोन ने टेकनिकल इंजीनियर्स को पैसे खिलाए हैं इसे जीतने के लिए। आपने और हमने उनका नाम सर्च कर कर के उन्हें सर्च इंजन की क्वीन बना ही डाला। जानिए इस साल के टॉप टेन बॉलीवुड सितारे जिन्हें किया गया सबसे ज़्यादा सर्च।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X