..................... Ranbir Kapoor is very good Co Star said Deepika Padukone. - Hindi Filmibeat

रणबीर अच्छे को-स्टार हैं: दीपिका पादुकोण

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतिक्षित फिल्म यह जवानी है दीवानी 31 मई को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ अपने दिल की बातें भी शेयर कर डाली। दीपिका ने कहा कि रणबीर कपूर और मैं कभी साथ थे लेकिन अब हमारे बीच में एक प्रोफेशनल रिश्ता है। मुझे कहते हुए बिल्कुल गुरेज नहीं हो रहा कि वह बहुत अच्छे कोस्टार है। हालांकि दीपिका ने साफ किया कि उनकी इस बात को अन्यथा ना लिया जाये।

इससे पहले भी दीपिका ने एक प्रमोशनल इवेंट में कहा था कि उन्हें रणबीर के साथ हॉट सींस देने में कोई दिक्कत नहीं होती है। वो उनके साथ असहज नहीं होती हैं। इसके बावजूद दीपिका बार-बार यह दोहराना नहीं भूलती हैं कि वह और रणबीर कपूरे केवल अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।

मालूम हो कि धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म यह जवानी है दीवानी के गानों ने लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर लिया है। लोगो गानों पर झूम रहे हैं, देखते हैं लोगों का यह हाल फिल्म की रिलीज के बाद भी होता है या नहीं?

फिल्म को यह कहकर भी काफी प्रचारित किया जा रहा है कि यह फिल्म महान फिल्मकार नासिर हुसैन को बतौर श्रद्धांजलि पेश की जा रही है। फिलहाल तो लोग रणबीर-दीपिका की क्लोज कमेस्ट्री को फिल्म के गानों में महसूस कर रहे हैं? देखना दिलचस्प होगा कि यह कमेस्ट्री दीपिका-रणबीर को कहां तक लेकर जाती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X