धक-धक गर्ल के लिए धड़कता है मेरा दिल..

अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस की बात करने लगे तो हम आपको बता दें कि हम बात कर रहे है अभिनेता रणबीर कपूर की। जिनकी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी के चर्चे चारों ओर हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। फिल्म के बारे में एक प्रमोशन इवेंट में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि भले ही लोग मुझे और दीपका पादुकोण को लेकर बातें बनाते हों लेकिन मैं आपको बता दूं कि मेरा दिल केवल एक ही अभिनेत्री के लिए धड़कता है और वह है अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जिन्हें मैं दीवानों की तरह प्यार करता हूं।

माधुरी दीक्षित मेरा पहला क्रश थीं। रणबीर ने कहा कि मेरा सपना था कि कभी मैं माधुरी दीक्षित के साथ डांस करूं औऱ वो सपना मेरा फिल्म यह जवानी है दीवानी में पूरा हो गया जिसमें मैंने माधुरी जी के साथ आयटम नंबर किया है।

रणबीर ने कहा कि मुझे शायद यह मौका अब दोबारा नहीं मिलेगा इसलिए मैंने ही डायरेक्टर आर्यन मुखर्जी से कह कर गाने में किस सीन डलवाया था। रणबीर ने कहा कि आपको यकीन नहीं होगा कि मुझे माधुरी को किस करने में पसीने छूट गये। वह बला की खूबसूरत हैं औऱ बिजली की तरह नाचती हैं।

यह जवानी है दीवानी का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है, फिल्म के निर्देशक आर्यन मुखर्जी हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं, फिल्म 31 मई को पर्दे पर पहुंच रही है।

आईये दिखाते हैं यह जवानी है दीवानी की कुछ तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X