'इत्तेफाक' से राजेश खन्ना की हिट रीमेक फिल्म में रणबीर कपूर
जिसमें रणबीर कपूर वो ही रोल करेंगे जो कि अभिनेता राजेश खन्ना ने किया था। मालूम हो कि यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'इत्तेफाक' में राजेश खन्ना और नंदा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म वर्ष 1965 में प्रदर्शित ब्रिटिश फिल्म 'साइन पोस्ट टु मर्डर' की रीमेक थी।
लंदन में कैटरीना संग सात फेरे लेंगे रणबीर!
इस फिल्म की खासियत थी कि ना तो इस फिल्म में कोई गाना था और ना ही इंटरवल था, लेकिन रीमेक में गाना भी होगा और इंटरवल भी होगा। इस फिल्म का निर्माण बी.आर.चोपड़ा के पौत्र और रवि चोपड़ा के सुपुत्र अभय चोपड़ा करने जा रहे हैं।
फिल्म 'इत्तेफाक' में ना गाना था और ना ही इंटरवल
आजकल रणबीर कपूर किरदारों का ही चरित्र निभाने में जुटे हुए हैं। अभी पिछले दिनों खबर आयी थी कि राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जीवनी बनाने जा रहे हैं जिसमें संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर करेंगे।
देखते हैं कि किरदारों को लिए चुने गये रणबीर कपूर किरदारों और चरित्रों के साथ न्याय कर पाते हैं या नहीं?


Click it and Unblock the Notifications












