रणबीर कपूर से मेरा कोई लेना-देना नहीं : नरगिस फाकरी
इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार की अदाकारा पिछले कई दिनों से अपने और रणबीर कपूर के अफेयर की अफवाह सुन सुन कर परेशानी हो चुकी हैं। गौरतलब है कि इम्तियाज अली यह नहीं चाहते थे कि नरगिस फिलवक्त मीडिया के सामने अधिक न आये। लेकिन लगातार मीडिया में उड़ती अफवाहों के कारण नरगिस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ शब्दों में कहा कि वे किसी को डेट नहीं कर रहीं, रही जहां तक बात वक्त की तो मैंने अभी और भी कई फिल्में साइन की है।
और मेरे पास इन कामों के लिए वक्त नहीं हैं। मैं इतने दिनों तक इसलिए चुप थी क्योंकि मुझे मेरे निर्देशक से कुछ गाइडलाइन मिले थे। लेकिन अब बात की खाल निकाली जा रही है। इसलिए मुझे मुंह खोलना पड़ा, हां, यह सच है कि मैं दूसरी फिल्म में काम कर रही हूं। जिसका नाम हीर रांझा है और उसमें मेरे साथ शाहिद कपूर हैं न कि रणबीर कपूर। सो मैं मीडिया से यही गुजारिश करूंगी कि वह मेरी एक्टिंग के बारे में बात करे। मेरी पर्सनल जिंदगी के बारे में नहीं, अभी मेरी शुरुआत है और मैं नहीं चाहती कि शुरुआत में ही इतनी अफवाहे उड़ कर मेरी छवि खराब की जाये।


Click it and Unblock the Notifications












