गर्लफ्रेंड नरगिस के लिए रनबीर की सिफारिश

By Jaya Nigam

बॉलीवुड के नए-नवेले भंवरे रनबीर कपूर की जिंदगी में आने वाली तितलियों की गिनती करना मुश्किल है। फिलहाल खबर ये है कि कैट उर्फ शीला से अब रनबीर ने किनारा कर लिया है। स्टार रनबीर आजकल अपनी नई गर्लफ्रेंड नरगिस फाकरी को सुपरस्टार बनाने के लिए जी-जान से लगे हैं।

देखें - नर्गिस फाकरी की जानलेवा अदाएं

बॉलीवुड के खुफिया सूत्रों की ओर से ताजा खबर ये है कि, रनबीर ने नरगिस के लिए साजिद नाडियाडवाला से सिफारिश की। दरअसल साजिद अपनी नई फिल्म हीर-रांझा पर आजकल काम कर रहे हैं। रनबीर ने साजिद के साथ अंजाना-अंजानी फिल्म की है। लेकिन रनबीर ने सिर्फ खुद ही सिफारिश नहीं की बल्कि रॉकस्टार के निर्देशक इम्तियाज अली से भी फोन कराके साजिद पर नरगिस को फिल्म की हीरोइन बनाने का दबाव डाला।

देखें - रनबीर कपूर के जलवे

वैसे साजिद को इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश भी है। रनबीर ने नरगिस को हीर बनानेकी ठान ली है तभी उन्होने अपने पापा ऋषि कपूर से भी साजिद को फोन कराया और नरगिस को साइन कराने के लिए सलाह भी दिलाई। खैर अब इतना प्रेशर हो तो कोई भी मान ही जाएगा सो साजिद ने भी कह दिया कि फोटो देखने के बाद वो नरगिस को हीर बनाने के लिए तैयार हैंष लेकिन उसे ऑडिशन भी देना होगा और एक्टिंग भी आनी चाहिए।

रनबीर केये हथकंडे सुन कर कहीं आपको कुछ याद तो नहीं आ रहा। सही है, हमें भी सबसे पहले सल्लू भाई का ही ख्याल आया। लग ता है, सल्लू ने किसी पार्टी में अपने सीक्रेट्स रनबीर से शेयर कर लिए हैं। तभी तो रनबीर भी सल्लू के चेले बन कर अपनी गर्लफ्रेंड को सेट कराने के जुगाड़ में लग गए हैं। वैसे ये भी हो सकता है कि रनबीर को ये आइडिया कैट की कहानी सुन कर आया है आखिर उनकाऔर रनबीर का साथ भी तो ज्यादा पुराना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X