जब रणबीर ने मीडिया को बोला कुछ तो शर्म करो!

बॉलीवुड के हॉट एक्टर रणबीर कपूर आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब ये सुर्खियां उनकी किसी फिल्म या किरदार को लेकर तो हो नहीं सकती क्योंकि इस साल रणबीर की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साथ ही उनकी 2015 में रिलीज होने जा रही फिल्म जग्गा जासूस व बॉम्बे वेलवेट की तारीखों को लेकर भी अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। तो ये सुर्खियां हैं किस बात को लेकर।

असल में खबर ये है कि रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के साथ हाल ही में एक नये बंगले में शिफ्ट हुए हैं। अब मीडिया को जब से इस बात की भनक पड़ी है वो पूरी चौकन्नी होकर रणबीर व कैटरीना को अपने कैमरे में कैद करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। जब भी उन्हें ये पता चलता है कि रणबीर अपने घर में जा रहे हैं तो वो उनके पीछे हो लेती है। लेकिन ये बात रणबीर को काफी परेशान कर रही है।

आखिरकार रणबीर ने अपना आपा खोते हुए अपनी तस्वीरें ले रहे मीडियाकर्मियों को डांटते हुए भगाया और साथ ही उनका कैमरा, माइक, पर्स वगैरह अपने पास रख लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया वालों को बुलाया और उनकी चीजें वापस कीं व माफी भी मांगी लेकिन अब तक तो ये बात काफी चर्चा में आ चुकी थी और सुर्खियां भी बन चुकी।

कुछ दिनों पहले रवि चोपड़ा के निधन के बाद भी जब रणबीर कपूर अपने घर जा रहे थे तब जब मीडिया वालों ने उनसे सवाल पूछने शुरु किये उनके नये घर के बारे में तो नाराज रणबीर ने गुस्से में कहा कि कुछ तो शर्म करो। खैर रणबीर को ये तो समझ ही लेना चाहिए कि सेलिब्रिटीज होने के ये कुछ निगेटिव प्वाइंट्स तो हैं ही। वैसे भी जब उन्हें स्पेन में कैमरे कैद कर सकते हैं तो ये तो इंडिया है तो ज़़रा गुस्से को काबू में रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X