साथ-साथ दिख रणबीर- कैट, थाईलैंड की वादियों में करेंगे शूटिंग
मुंबई। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर सूर्खियों में है। कारण, दोनों का साथ थाईलैंड में दिखना। ये जोड़ी भले ही हमेशा अपने रिलेशनशिप से मुंह मोड़ती आई हो, लेकिन दोनों को अक्सर साथ दिखना इनके बयानों को गलत साबित कर देता है।

पिछले महीनों दोनों इबिजा बीच पर साथ छुट्टियां मनाते नजर आए थे, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं फिर ये न्यूज भी आई थी कि रणबीर और कैट लिव इन में रह रहे हैं। लेकिन इस बार दोनों को थाईलैंड में स्पॉट किया गया है।
दरअसल, रणबीर और कैटरीना अपनी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के सिलसिले में थाईलैंड पहुंचे हैं। वहीं दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। जग्गा जासूस अनुराग बासु की अगली फिल्म है, जो साल 2015 की अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर एक टीनएजर डिडेक्टिव बने हैं। जबकि कैट रणबीर से 2 साल बड़ी कैरेक्टर में नजर आएंगी।
जो भी हो 'जग्गा जासूस' के बहाने ही सही कम से कम रणबीर और कैटरीना को अब साथ में वक्त बिताने को तो मिल ही जाएगा। बहरहाल, साल 2015 में हम इन दोनों से एक बेहतरीन फिल्म की उम्मीद ही कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











