यो यो हनी सिंह अब रणबीर से लगवायेंगे ठुमका?

इन दिनों बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा सितारा यो यो हनी सिंह थिरक रहा है। अमिताभ, अक्षय, शाहरूख के बाद अब नंबर आया है बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर का।

खबर है कि फिल्म निर्माता भूषण कुमार की अगली फिल्म 'रॉय' में एक गाने में अभिनेता रणबीर कपूर रैपर यो यो हनी सिंह साथ डांस कर सकते हैं।

Did You Know: हनी सिंह ने रैप म्यूजिक का आसानी से रेप कर डाला

जिसके बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, "हनी सिंह के साथ मेरा बेहद करीबी रिश्ता है। हाल ही में उन्होंने हमारे लिए 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' में एक गाना किया है। हम रणबीर कपूर और हनी सिंह का साथ में एक गाना फिल्माने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अभी कुछ तय नहीं है।

आपको बता दें कि 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' में हनी सिंह के गाने पर अमिताभ बच्चन डांस करते नजर आयेंगे तो वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर गेस्ट रोल में हैं।

लेकिन भूषण ने फिल्म 'रॉय' के बारे में कहा, "इस समय मैं कुछ भी खुलासा करने की स्थिति में नहीं हूं, लेकिन हम पूरी कोशिश करेंगे रणबीर और हनी सिंह का मामला जम जाये।

गौरतलब है कि 'रॉय' की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी। उन्होंने बताया, "रणबीर फिल्म में 'रॉय' की भूमिका में हैं। फिल्म के अधिकतर दृश्य दक्षिण अफ्रीका और मुंबई में फिल्माए जाएंगे।"

Did You Know:साल 2009 से ही हनी सिंह ने पंजाबी रैप संगीत में अश्लीलता परोसनी शुरू कर दी थी। लोगों को उनका यह प्रयोग पसंद आ रहा था तो उन्होंने अपना यह प्रयोग धड़ल्ले से जारी रखा और वो पंजाबी रैप म्यूजिक का सरताज बन बैठें। दौलत और शौहरत की इस आंधी में वो यह भी भूल गये कि उन्होंनेनबड़ी आसानी से धीरे-धीरे रैप म्यूजिक का रेप कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X