जवानी-दीवानी पहुंची कश्मीर

एक बार फिर मोहब्बत की वादियों में दो दिवाने प्यार के अफसाने गढ़ेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के स्वीट हॉट कपल रणबीर कपूर औऱ दीपिका पादुकोण की। जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हैं। इससे पहले इस फिल्म की शूटिंग ऊटी में हो चुकी है। प्रेम का जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गयी है यह फिल्मों के लिए और कश्मीर दोनों के लिए अच्छा संकेत है।

मालूम हो इससे पहले यश चोपड़ा ने अपनी आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग कश्मीर और लद्दाख में की थी। फिल्म सुपरहिट हुई। इसलिए इस बार रणबीर-दीपिका को उम्मीद है कि उनकी फिल्म भी हिट होगी।

आपको बता दें कि इस प्रेमकहानी को करण जौहर बना रहे हैं। तो वहीं फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। वैसे कश्मीर में शूट करना दीपिका के लिए पहला अनुभव है लेकिन रणबीर फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर पहले भी आ चुके हैं।

उन्होंने अपनी हिट फिल्म रॉकस्टार की शूटिग कश्मीर की वादियों में की थी। वैसे बॉलीवुड में यह टोटका माना जाता है कि अगर किसी भी फिल्म को कश्मीर में शूट किया जाता है तो फिल्म जबरदस्त हिट होती है।

दिवंगत निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का कहना था कि अगर पर्दे पर मोहब्बत में कशिश पैदा करनी है तो कश्मीर से बेहतर जगह नहीं हो सकती है। इसलिए वो हमेशा अपनी फिल्मों को कश्मीर में शूट करते थे।

देखते हैं प्यार की नयी कहानी गढ़ने वाले करण जौहर अपनी फिल्म में यश चोपड़ा वाला जादू ला पाते हैं कि नहीं क्योंकि यश चोपड़ा किंग ऑफ रोमांस थे तो करण को भी लवर ऑफ रोमांस कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X