Critics Review: समीक्षकों की नजर में ठीक-ठाक है 'बेशर्म'
आज पर्दे पर रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशर्म' रिलीज हो गयी है। शुक्रवार की जगह बुधवार को रिलीज होने वाली अभिनव कश्यप की फिल्म 'बेशर्म' को जोरदार प्रमोशन किया गया था जिसके कारण लोगों के बीच में खासकर युवाओं के बीच में इस फिल्म का खासा इंतजार हो रहा था। फिल्म के बारे में पहली प्रतिक्रिया जानने के लिए वनइंडिया की टीम मल्पीप्लैक्स सिनेमा पहुंची ताकी वह लोगों से इस फिल्म के बारे में सीधी प्रतिक्रिया जान सके।
फिल्म का पहला शो देखकर हॉल से बाहर निकले बैंगलोर के नवीन आनंद ने वनइंडिया से कहा कि पूरी तरह से मसाला फिल्म है फिल्म 'बेशर्म', आप कहीं पर भी बोर नहीं होंगे क्योंकि फिल्म का हर शॉट मनोरंजन से भरा है। फिल्म का नाम 'बेशर्म' जरूर है लेकिन फिल्म ने कहीं भी बेशर्मी की हद पार नहीं की है।
फिल्म पूरी तरह से परिवार संग बैठकर देखने लायक है। फिल्म का सारा श्रेय अभिनव कश्यप को जाता है जिसने एक पैसा वसूल फिल्म बनायी है। ऋषि कपूर, नीतू कपूर भी लाजवाब है तो नई हिरोईन पल्लवी ने भी लोगों को निराश नहीं किया है। कुल मिलाकर मेरे हिसाब से तो फिल्म हिट है।
तो सुना आपने दर्शकों की पहली प्रतिक्रियां खैर फिल्म हिट होती है या नहीं इसको जानने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा जब फिल्म की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट हाथ में आती है। मालूम हो कि आज रिलीज हुई फिल्म बेशर्म में रणबीर कपूर, पल्लवी शारदा, ऋषि कपूर, नीतू कपूर और जावेद जाफरी ने मुख्य रोल किया है। फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप हैं।
वैसे समीक्षकों के नजर में फिल्म का क्या हाल है आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











