बेशरम रणबीर आज दिखाएंगे अपनी बेशर्मी- फिल्म रिव्यू
ये जवानी है दीवानी, बर्फी से लगातार हिट फिल्में दे रहे रणबीर कपूर की इस हफ्ते बेशरम फिल्म रिलीज हो रही है। बेशरम फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में पल्लवी शारदा हैं जो कि बेशरम से ही बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। बेशरम फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म में एक साथ पूरी कपूर फैमिली यानी रणबीर कपूर, ऋषी कपूर और नीतू कपूर मौजूद हैं। फिल्म यंग जेनरेशन को काफी भा रही है हालाकं बेशरम के गाने लोगों की जुबान पर अभी तक नहीं चढ़े हैं। लेकिन बेशरम का क्रेज जरुर यंगस्टर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म को परिवार के साथ देखने में हो सकता है कि लोग थोड़ा संकोच करें लेकिन यार दोस्तों के साथ बेशरम को इंज्वॉय करने के लिए यंगस्टर्स ने अभी से टिकट भी बुक करा लिये हैं।
कहानी- बेशरम फिल्म की कहानी है बबली (रणबीर कपूर) के इर्द गिर्द घूमती है। बबली एक कॉन मैन है जो मंहगी गाड़ियों को चुराकर उन्हें बेच देता है। साथ ही बबली काफी बेशरम भी है वो काफी बेशरमी के साथ सबकुछ करता है। उसे किसी भी चीज का डर नहीं है और ना ही रिग्रेट है। लेकिन बबली एक अनाथ है जो कि अनाथालय में ही पला बढ़ा है। वो अनाथालय के सभी बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार करता है और दूसरों से ठगे गये पैसों को अनाथालय के बच्चों की परवरिश में देता है। उसे तब इस बात का एहसास होता है कि चोरी करके वो लोगों को कितनी तकलीफों में डालता है जब वो अनजाने में अपने प्यार यानी तारा (पल्लवी शारदा) को हर्ट कर देता है। गलती से वो तारा की गाड़ी को ही चुराकर बेच देता है।
जब बबली को अपनी गलती का एहसास होता है तब बबली तारा की गाड़ी वापस दिलाने के लिेए एक बहुत बड़े गुंडे के गैंग से भी भिड़ जाता है। लेकिन तभी उसके पीछे दो पुलिस कॉंस्टेबल चुलबुल चौटाला (ऋषी कपूर) और बुलबुल चौटाला (नीतू कपूर) हाथ धोकर पड़ जाते हैं। बुलबुल चौटाला जहां एक ओर अपने पति चुलबुल चौटाला को पैसे कमाने के लिए हर समय ताने देती रहती है वहीं चुलबुल चौटाला पैसों को लेकर इतना पागल अपनी पत्नी को समझाता रहता है। इन दोनों पुलिस कॉंस्टेबल के बबली के पीछे पड़ने के बाद बबली की जिंदगी में क्या क्या ट्विस्ट ऐंड टर्न्स आते हैं। ये देखने के लिए बेशरम फिल्म देखें।


Click it and Unblock the Notifications











