रणबीर को परदे पर देखिए वेलवेटी अंदाज़ में 15 मई को

रणबीर कपूर को परदे पर देखना है तो थोड़ा इंतज़ार करना होगा। दरअसल रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉम्बे वेलवेट 15 मई को परदे पर आ रही है। पहले ये फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन निर्देशक अनुराग कश्यप तकनीकी काम से संतुष्ट नहीं थे। बस फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गई।

फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर के साथ एक गाना भी नए सिरे से शूट किया जाएगा। फिलहाल रणबीर दीपिका पादुकोण के साथ तमाशा की शूट पूरी करने में व्यस्त हैं।

Time Machine: नए दौर में गुज़रा जमाना याद दिलाएंगी ये फिल्में
बॉम्बे वेलवेट में रणबीर 60 के दशक के बम्बई को परदे पर उतारते नज़र आएंगे। वहीं अनुष्का इस फिल्म में एक रॉकस्टार की भूमिका निभाते दिखेंगी। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने लिप सर्जरी भी करवाई थी जिसके बाद उन्हें चारों तरफ से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

पढ़िए: विराट कोहली के बारे में खुलकर बोलीं अनुष्का

रणबीर और अनुष्का का पहला लुक काफी पहले रिलीज़ कर दिया गया था पर फिल्म के लिए अभी दर्शकों को काफी इंतज़ार करना पड़ेगा। इस फिल्म में करन जौहर भी परदे पर अपना जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X