रणबीर - कटरीना के सपनों का घर, जल्द होंगे शिफ्ट!

तो बात पक्की है....रणबीर कपूर और कटरीना कैफ अपने घर में फाइनली शिफ्ट होने वाले हैं जिसके बाद वो देंगे पार्टी। भई अपने होम स्वीट होम की। पिछले कुछ दिनों से अफवाह थी कि ये लव बर्ड्स अपने नए घर के लिए शॉपिंग कर रहे हैं। कभी आर्किटेक्ट तो कभी घर सजाने का सामान।

अटकलों का बाज़ार हमेशा गर्म ही रहा है। कुछ दिन पहले जब ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती हुए तो कटरीना उनसे मिलने आधी रात में पहुंची। भई वाह! डेडिकेशन तो है। इससे पहले भी एक अवार्ड सेरेमनी में नीतू सिंह को रणबीर के साथ परफॉर्म करना था और वो बहुत नर्वस थी, उस समय भी कटरीना ने उनका साथ निभाया था।

इससे पहले एक चैट शो में करीना रणबीर और कटरीना की शादी और मेहंदी फंक्शन के लिए अपने प्लैन्स बता चुकी हैं और रणबीर बस चुपचाप मुस्कुराते रहे। हालांकि इसके बाद ऋषि कपूर काफी गुस्सा हुए थे। अब उनके एक साथ शिफ्ट होने पर उनका क्या रिएक्शन होगा ये तो हमें नहीं पता लेकिन कपूर साहब नए घर दी बधाइयां। भंगड़ा शंगड़ा पा लो अब तो!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X