रणबीर कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म पक्की, सुपरहिट निर्देशक के साथ मिलाया हाथ- न्यू ईयर पर घोषणा

रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं, कभी आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर, तो कभी आने वाली फिल्मों को लेकर। लंबे समय से चर्चा थी कि संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में रणबीर कपूर फाइनल हो चुके हैं। बहरहाल, अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। खबर पक्की है कि 'कबीर सिंह' बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म रणबीर कपूर होंगे।

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी घोषणा 1 जनवरी 2021.. 12 बजकर 1 मिनट पर की जाएगी। टी-सीरिज के ऑफ़िशियल यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर ने रणथंभौर जाने से पहले इस फिल्म का एनाउंसमेंट वीडियो भी फाइनल कर दिया है। खास बात है कि पहली बार रणबीर किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अफवाह थी कि फिल्म में रणबीर कपूर के साथ सारा अली खान की जोड़ी बनने वाली है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर के साथ इस फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

रणबीर कपूर- आलिया भट्ट नहीं कर रहे हैं आज सगाई, रणधीर कपूर ने किया कंफर्म

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X