रणबीर कपूर- आलिया भट्ट नहीं कर रहे हैं आज सगाई, रणधीर कपूर ने किया कंफर्म

जयपुर एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा के साथ जब आलिया भट्ट को स्पॉट किया गया, तभी से अफवाहें शुरु हो गई कि रणथंभौर में रणबीर- आलिया की सगाई होने वाली है। बहरहाल, अब रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने सभी अफवाहों को शांत करते हुए सगाई की रिपोर्ट्स को खारिज किया है।

Recommended Video

क्या Ranbir और Alia राजस्थान में करने जा रहे हैं सगाई?Randhir Kapoor ने बताई सच्चाई |FilmiBeat

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, रणबीर- आलिया की सगाई की खबरों पर रणधीर कपूर ने कहा, "नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। इस खबर में कोई दम नहीं है। अगर रणबीर और आलिया की सगाई होनेवाली होती तो मैं और परिवार के बाकी लोग भी तो वहां होते न! रणबीर, आलिया, नीतू वहां छुट्टियां मनाने और नये साल का जश्न मनाने के लिए गये हुए हैं। इसके अलावा और कोई बात नहीं है।"

Ranbir Kapoor

दरअसल, ना सिर्फ आलिया और रणबीर की फैमिली बल्कि अयान मुखर्जी और रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण को भी रणथंभौर में इनके साथ देखा गया। जिसके बाद सगाई की अफवाहें और तेज हो गईं। बहरहाल, अब रणधीर कपूर ने सभी अफवाहों को शांत कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X