रणबीर कपूर जल्द ही कर सकते हैं डिजिटल डेब्यू? इस मर्डर- मिस्ट्री सीरीज का बनेंगे हिस्सा!
इस समय लोगों के द्वारा फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज पसंद की जा रही हैं और यही कारण है कि स्टार्स इस तरफ एक नजर जरूर बनाए हुए हैं। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं कि किसी बड़े सितारे के द्वारा वेब सीरीज को लेकर प्लानिंग चल रही है। ऐसी ही एक खबर अब सामने आई है और वो ये है कि सुपरस्टार रणबीर कपूर भी इस डिजिटल दुनिया में अपना डेब्यू करने वाले हैं।
हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मिड डे की एक खबर के मुताबिक रणबीर कपूर से डिज्नी+हॉटस्टार ने उनसे संपर्क किया है। उन्होने रणबीर कपूर को एक वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया है जो कि एक हत्या पर आधारिक होगी। अगर ऐसा होता है तो ऋतिक रोशन के बाद, वह ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के दूसरे दिग्गज कलाकार के रूप में सामने आएंगे जिन्होने हिंदी फिल्मों से वेब सीरीज की तरफ रुख किया है।
एटली की एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री? निभाएंगे डबल रोल, सामने आई तगड़ी डिटेल्स!


Click it and Unblock the Notifications











