एटली की एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री? निभाएंगे डबल रोल, सामने आई तगड़ी डिटेल्स!
सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय काफी चर्चा में रहते हैं और इसका कारण है उनका फिल्मों में ना आना। इसलिए उनका नाम किसी ना किसी फिल्म से अक्सर जुड़ता रहता है। लोगों को उम्मीद रहती है कि शाहरुख खान आज अपनी फिल्म का ऐलान करेंगे लेकिन उनके हाथ में सिर्फ निराशा ही आती है। फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद वो इतना लंबा ब्रेक लेंगे शायद किसी ने सोचा ही नहीं था।
लेकिन अब एक खबर आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए काफी धमाकेदार साबित होने वाली है। इसमें पता चला है कि शाहरुख खान एक फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़ी कुछ डिटेल्स काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। पता चला है कि सुपरस्टार शाहरुख खान.. एटली की फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं और इस फिल्म में वो डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इसके पहले उन्होने कभी इस तरह की फिल्म नहीं की है।
शाहरुख खान के साथ आलिया भट्ट और विजय वर्मा करेंगे तगड़ा धमाका, डार्क कॉमेडी फिल्म का ऐलान!


Click it and Unblock the Notifications











