आलिया बनीं निर्माताओं की पहली पसंद, रणबीर की बनेंगी प्रेमिका!

चार फिल्में और चारों ही हिट... जिसके चलते महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट इन दिनों निर्माताओं की पहली पसंद बनीं हुई हैं। आपको हमने बताया था कि विकास बहल ने अपनी फिल्म शानदार में उन्हें शाहिद कपूर के अपोजिट साइन किया है तो वहीं अब खबर आ रही है कि आलिया अब रणबीर कपूर की प्रेमिका बनने जा रही हैं।

अयान की फिल्म में आलिया-रणबीर की होगी जोड़ी!

पिछले साल रणबीर कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म यह जवानी है दिवानी... देने वाले निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपनी अगली फिल्म में रणबीर संग आलिया को साइन करने का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि मुखर्जी की यह फिल्म पौराणिक मूवी है जिसमें रणबीर एक ऐसे लड़के का किरदार निभाएंगे जिसके पास कुछ अलौकिक शक्तियां हैं।

Pics: आलिया भट्ट की कातिलाना अदाएं

चर्चा है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने अयान मुखर्जी को आलिया भट्ट का नाम सुझाया है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले किया जाएगा।

अगर ऐसा होता है कि करण जौहर प्रोडक्शन के तहत आलिया भट्ट की चौथी फिल्म होगी। फिलहाल इसमें कोई शक नहीं कि आलिया भट्ट की डिमांड लगातार बनी हुई हैं लेकिन आलिया बेहद समझदारी से कदम उठा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X