क्या चलेगी दीपिका-रणबीर की 'ये जवानी है दीवानी'!

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' आजकल कुछ ज्यादा चर्चा में है। फिल्म का फर्स्ट लुक कल रात को रिलीज हुआ और सुबह होते ही फिल्म ट्विटर के हॉट ट्रेंड में शामिल हो गयी। ये जवानी है दीवानी के कल रात रिलीज हुए दो पोस्टरों को देखकर यही लग रहा है कि फिल्म बहुत ही मजेदार होने वाली है लेकिन फिर भी ये कहना मुश्किल है कि सिर्फ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर पाएगी। बर्फी के बाद से रणबीर कपूर से लोगों की आशाएं और भी बढ़ गयी हैं और कॉकटेल के बाद से दीपिका भी एक नये ही रंग के किरदार में ढ़ल गयी गयी हैं।

ये जवानी है दीवानी के पोस्टर में दोनों एक्टर काफी मस्ती भरे अंदाज में नज़र आ रहे हैं। पहले पोस्टर में दोनों एक साथ मस्ती के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं तो दूसरे पोस्टर में होली के रंगों के साथ खेलते हुए। ट्विटर पर भी फिल्म को लेकर लोग तरह तरह के ट्वीट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पोस्टर में दीपिका पादुकोण से ज्यादा रणबीर कपूर हॉट दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी बहुत अच्छी लग रही है लेकिन सिर्फ जोड़ी के चलते तो फिल्म हिट नहीं हो सकती। दोनों के बीच कैमिस्ट्री भी दिखनी जरुरी है। और ये खबर तो हर किसी को है कि दीपिका और रणबीर का पिछले साल ही सालों पुराना रिश्ता टूटा है। ऐसे में फिल्म में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री स्ट्रांग होनी जरुरी है।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इससे पहले बचना ए हसीनों फिल्म आ चुकी है। हालांकि फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गयी लेकिन इसके बाद दोनों का एक साथ नज़र ना आना इनकी जोड़ी के लिए बुरा भी साबित हो सकता है। फिल्हाल तो लोगों को फिल्म के पोस्टर पसंद आ रहे हैं और लोगों को लग रहा है कि ये एक मनोरंजक और प्यार से भरी फिल्म होगी लेकिन फिर भी अभी दो महीनों का इंतजार और है तब तक देखिये फिल्म में और क्या क्या ट्विस्ट आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X