बिपाशा के लिए लकी हैं रणबीर कपूर

By Priya Srivastava

रणबीर कपूर और बिपाशा बसु ने एक साथ फिल्म बचना ऐ हसीनों में काम किया था। लेकिन इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया। इसके बावजूद बिपाशा रणबीर कपूर को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं। सूत्रों से हाल ही में जानकारी मिली है कि दोनों हमेशा फोन पर बातचीत करते रहे हैं। कई बार वे मोबाइल पर चैटिंग के माध्यम से भी एक दूसरे से जुड़े रहे हैं।

बिपाशा का इस बारे में कहना है कि मुझे जब भी फुर्सत मिलती है मैं रणबीर की फिल्में देख लेती हूं। चूंकि वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। गौरतलब है कि जब जॉन बिपाशा के नजदीक हुआ करते थे, उस वक्त जॉन भी कई बार बिपाशा के साथ रणबीर से मिलने गये हैं। हाल ही में जॉन और बिपाशा के 9 साल पुराने रिश्ते में दरार आयी है।

बिप्स फिलहाल अकेली हैं और चाहती हैं कि वह फिलहाल अकेले अपना कुछ वक्त गुजारें। उन्होंने यह भी कहा है कि वे चाहती हैं कि ऐसे वक्त में वह रणबीर से बात करें। चूंकि रणबीर ही वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने हमेशा बिपाशा का ध्यान रखा है और बुरे वक्त में भी उनका साथ दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X