First PICS: सुपरस्टार राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने की सगाई- देंखे सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें
सुपरस्टार राणा दग्गुबाती के अपनी गर्लफ्रैंड मिहिका बजाज ने सगाई कर ली है और उनके फंक्शन की फोटोज वायरल हो रही हैं। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "अब यह ऑफिशियल हो गया।" बता दें, कुछ ही दिनों पहले एक्टर ने एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर मिहिका बजाज के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो, इस साल के अंत तक इनकी शादी भी हो सकती है।
Recommended Video
21 मई को दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की। कोई दो राय नहीं कि ये जोड़ी काफी शानदार लग रही है। राणा ने ऑफिशियल घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म सेलेब्स से लेकर चाहने वालों तक ने राणा को इस सगाई के लिए बधाई दी है।

अब खबर है कि इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राणा के पिता सुरेश बाबू ने हैदराबाद टाइम्स से बातचीत में कहा कि शादी इस साल दिसंबर में होगी। परिवार इस रिश्ते से बहुत खुश है। राणा के पिता को लगता है कि देश-दुनिया में फैली कोरोना महामारी के बीच उन्हें सेलिब्रेशन की वजह मिल गई है।
सोनू सूद से घर वापसी के लिए ट्विटर पर भी मदद मांग रहे हैं लोग- एक्टर का जवाब इमोशनल कर देगा- VIDEO


Click it and Unblock the Notifications