..................... सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे हैं लोग | People requesting Sonu Sood on social media to help them reach home, actor replies will make emotional - Hindi Filmibeat

सोनू सूद से घर वापसी के लिए ट्विटर पर भी मदद मांग रहे हैं लोग- एक्टर का जवाब इमोशनल कर देगा- VIDEO

कोई शक नहीं कि इस लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद को हजारों परिवारों से दुआएं मिल रही होगी। सोनू सूद मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। जिससे उन्हें उनके शहरों में वापस भेजा जा रहा है। जहां मजदूरों के चेहरे पर खुशी दिख रही है, वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्टर को 'मसीहा' का टैग दे दिया है। और अब लोगों को अभिनेता पर इतना भरोसा हो चुका है कि सोशल मीडिया पर भी हर दिन हजारों लोग उनसे मदद मांग रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान सोनू सूद ने कहा कि 'अब मुझे बहुत सारे मैसेज और सैकड़ों ईमेल रोज़ मिलते हैं जो कहते हैं कि वे यात्रा करना चाहते हैं और मैं सुबह से शाम तक इसके लिए काम कर रहा हूं। इस लॉकडाउन के दौरान यह मेरा एकमात्र काम बन गया है। मुझे इतनी संतुष्टि मिल रही है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता।'

Sonu Sood

सोशल मीडिया पर आपको इसकी एक झलक मिल सकती है। जहां हर दिन हजारों लोग सोनू को टैग करके घर वापसी की मदद मांग रहे हैं। और सोनू अपनी तरफ से जितना हो सके, सभी को जवाब भी दे रहे हैं। एक हर किसी को भरोसा दिला रहे हैं कि वो अपने अपने घरों को पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X