अक्षय कुमार की 2022 दिवाली रिलीज 'राम सेतु'- जैकलीन फर्नाडीज़ के साथ एक और एक्ट्रेस हुईं फाइनल!
साल 2020 में अभिनेता ने अपनी एक फिल्म का ऐलान किया था- राम सेतु। घोषणा के बाद से ही फिल्म काफी चर्चा में बनी रही, लेकिन फिर राम सेतु को लेकर फिर कोई खबर नहीं आई। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा का नाम लॉक किया गया है। फिलहाल, स्टारकास्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। फिल्म 2022 दिवाली पर रिलीज होगी।
अक्षय कुमार के पास फिलहाल 7 से 8 फिल्में हैं, जिनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, कुछ फ्लोर पर है, जबकि कुछ प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है। फिलहाल राम सेतु फ्लोर पर नहीं आई है।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की जाएगी। खास बात है कि जहां अक्षय कुमार और जैकलीन की जोड़ी को हम पहले भी कई फिल्मों में देख चुके हैं। वहीं, नुसरत के साथ पहली बार बड़े स्क्रीन पर अक्षय कुमार दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











