बच्चन पांडे के बाद, 'रामसेतु' में अक्षय कुमार और जैकलीन की जोड़ी फाइनल? पांचवी बार दिखेंगे साथ
अक्षय कुमार के पास फिलहाल 7 से 8 फिल्में हैं, जिनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, कुछ फ्लोर पर है, जबकि कुछ प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है। 2020 में अभिनेता ने अपनी एक फिल्म का ऐलान किया था- रामसेतु। फिल्म को लेकर फिर कोई खबर नहीं आई। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नाडीज़ की जोड़ी लॉक की गई है।
अक्षय कुमार और जैकलीन पांचवी बार बड़ी स्क्रीन पर साथ दिखने वाले हैं। इससे पहले इस जोड़ी को हमने हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, ब्रदर्स में देखा है। वहीं, बच्चन पांडे में भी जैकलीन हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल जैसलमेर में चल रही है।

2020 दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार ने इस फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अयोध्या में की जाएगी।
फिल्म की घोषणा करते हुए अभिनेता ने लिखा था- भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों - युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है - राम सेतु।
यहां जानें अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications












