..................... रामायण फिल्म में महेश बाबू बनेंगे राम, दीपिका पादुकोण होंगी सीता | Mahesh Babu as Ram, Deepika Padukone as Sita and Hrithik Roshan as Raavan in Madhu Mantena’s Ramayana? - Hindi Filmibeat

300 करोड़ी 3डी फिल्म 'रामायण': ऋतिक, दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे महेश बाबू, राम- सीता की जोड़ी पक्की?

निर्माता मधु मंटेना की आगामी प्रोजेक्ट 'रामायण' काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर लोगों के काफी उत्सुकता है। जहां पिछले दिनों फिल्म से में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का नाम जोड़ा जा रहा था। वहीं, अब रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में भगवान राम की भूमिका के लिए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को अप्रोच किया जा रहा है। जबकि, दीपिका बनेंगी सीता और ऋतिक होंगे रावण।

दरअसल, शुरूआत में प्रभास को राम के किरदार में लेने की प्लानिंग थी, लेकिन फ़िर ये संभव नहीं हो पाया.. क्योंकि ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में भी प्रभास कुछ ऐसे ही किरदार में दिखेंगे। आदिपुरुष में प्रभास को राम और सैफ़ अली खान को रावण का किरदार दिया गया है। फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Ramayana

लिहाजा, इसके बाद निर्माता की खोज सीधे जाकर महेश बाबू पर जाकर रूकी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "मधु ने बिना समय गंवाए रामायण में भगवान राम का किरदार महेश बाबू को ऑफ़र किया। महेश बाबू को स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई है। लेकिन फिलहाल उन्होंने फाइनल हामी नहीं भरी है। निर्माता को लगता है कि राम के किरदार के लिए जो मासूमियत और दम चाहिए, वह महेश बाबू में है।"

कंगना रनौत ने कहा, 'मैं टॉम क्रूज से बेहतर एक्शन करती हूं'- हुईं भयंकर ट्रोल, लोगों ने कहा- 'मस्त जोक है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X