कंगना रनौत ने कहा, 'मैं टॉम क्रूज से बेहतर एक्शन करती हूं'- हुईं भयंकर ट्रोल, लोगों ने कहा- 'मस्त जोक है'
हाल ही में कंगना रनौत ने खुद की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से की थी और कहा था कि वो इस पृथ्वी की सबसे उत्तम अभिनेत्री हैं। वहीं, अब एक दूसरे ट्विट में कंगना ने खुद की तुलना टॉम क्रूज से की है। उन्होंने खुद को एक्शन के मामले में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज से भी बेहतर बताया है। जाहिर है इसके बाद कंगना जमकर ट्रोल हो रही हैं।
अब कंगना ये क्या सोच कर लिख रही हैं, ये तो वहीं जाने.. लेकिन कोई शक नहीं कि खुद को दुनिया की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताया.. या हर ट्विट में दूसरों से तुलना करना समझदारी नहीं है।

खैर, कंगना ने एक्शन डायरेक्टर निक पोवेल के एक बयान का हवाला देते हुए खुद को टॉम से बेहतर बताया है, जिसमें पोवेल ने मणिकर्णिका फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए कंगना की तारीफ की थी।
कंगना ने लिखा, "बहुत परेशान हैं लिब्रुज। ये देखो हॉलीवुड से मशहूर एक्शन डायरेक्टर ने कहा है कि एक्शन के मामले में मैं टॉम क्रूज से भी बेहतर हूं। हा हा हा... बेचारे लिब्रुज और तड़पो।"
नाक की सर्जरी के बाद टूट गई थीं प्रियंका चोपड़ा, किया खुलासा- 'लोग प्लास्टिक चोपड़ा कहकर बुलाते थे'


Click it and Unblock the Notifications