नाक की सर्जरी के बाद टूट गई थीं प्रियंका चोपड़ा, किया खुलासा- 'लोग प्लास्टिक चोपड़ा कहकर बुलाते थे'
दुनियाभर में अपनी जगह बना रहीं भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड' 9 फरवरी से मार्केट में उपलब्ध हो चुकी है। इस किताब में अभिनेत्री ने अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई अनसुने पहलू को शेयर किया है। जो फैंस के लिए काफी दिलचस्प और हैरान करने वाला भी है।
प्रियंका ने इस किताब में अपनी नाक की सर्जरी का भी जिक्र किया है, जिसे लेकर उन्हें काफी निगेटिव कमेंट्स सुनने को मिले थे। उनका काफी मजाक उड़ाया गया था, जिसने उन्हें काफी ठेस पहुंचाई है।

बता दें, इस सर्जरी की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की सर्जरी पर बात करते हुए लिखा, "मैं डॉक्टर के पास गई थी, जिसे मेरे परिवार के लोगों ने रिकमेंड किया था। उन्हें मेरी नाक की नेजल केविटी में पॉलिप मिला, जिसे हटाना था। यह सिर्फ सर्जरी से ही हट सकता था। यह वैसे तो रुटीन प्रोसीजर होता है, लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications











