रामलीला को भंसाली ने रोचक बनाया: दीपिका पादुकोण
पर्दे पर अगर मैं और रणवीर सिंह अच्छे लग रहे हैं इसके पीछे केवल संजय लीला भंसाली ही है। हालांकि संजय लीला भंसाली की मेहनत और सख्ती के चलते दीपिका को फिल्म की शूटिंग करते वक्त काफी मेहनत और मुश्किल भी हुई। दीपिका ने कहा कि भंसाली इतने पूर्णतावादी हैं कि वह उनके मन में जो भी है, उसमें कुछ भी कम नहीं करते। जब तक वह अपने शॉटस से संतुष्ट नहीं हो जाते तब तक वह ओके नहीं करते हैं।
निर्माता-निर्देशक भंसाली अब रणबीर सिंह और दीपिका के साथ 'रामलीला' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म पर एक साल से ज्यादा समय तक काम करने वालीदीपिका ने कहा, "यह सरल नहीं था क्योंकि वास्तव में यह मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक मांग वाली फिल्म है।"
गुजरात के गांव की पृष्ठभूमि पर बनी 'रामलीला' में ऋचा चढ्ढा, गुलशन देवैह और सुप्रिया पाठक भी नजर आएंगे, फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही है, यह गाना भी काफी हिट हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications
