रणबीर-दीपिका vs रणवीर-दीपिका..किसकी होगी जीत?
इस साल की सबसे सफल अभिनेत्रियों में अपना नाम दर्ज कराने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जहां बैक टू बैक फिल्में रिलीज हुईं वहीं उनकी तीनों रिलीज फिल्मों ( रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस) ने सौ करोड़ की कमाई भी कर डाली। लोग दीपिका के दिवाने हो गये हैं.. दीपिका की अगले शुक्रवार को भी एक भव्य फिल्म जिसका नाम है रामलीला रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रोमो, गानों ने तो लोगों को दिवाना बना ही दिया है वहीं रणवीर सिंह और दीपिका की सीजलिंग कमेस्ट्री देखकर भी लोग काफी उत्सुक हैं।
खुद दीपिका मैडम ही जोर-जोर से चिल्ला कर कह रही हैं कि उनकी और रणवीर सिंह की जोड़ी ही फिल्म की यूएसपी है, वह खुद अपने औऱ ऱणवीर की बातों को तवज्जो दे रही हैं। जबकि यह वही दीपिका मैडम है जो कि फिल्म यह जवानी है दीवानी....के समय अपने और रणबीर कपूर यानी कोस्टार को लेकर हुई किसी भी बात पर गुस्सा हो जाती थीं। लेकिन इस बार खुद दीपिका अपने कोस्टार के बारे में कह रही हैं कि वह रणवीर सिंह के साथ काम करके काफी खुश हैं ऐसे में उनका मन है कि वह दोबारा से रणवीर सिंह के साथ काम करें।
जबकि सिने दर्शकों को तो दीपिका, रणबीर कपूर के साथ ज्यादा अच्छा लगती है। फिल्मों की बातें करे तो यह जवानी है दीवानी... की नैना यानी दीपिका थोड़ी सी शर्मायीलेकिन बिंदास थी तो वहीं दूसरी ओर रामलीला की दीपिका काफी खूबसूरत और पारंपरिक है। यह जवानी... की दीपिका और रणबीर ने पर्दे पर आग लगा दी थी तो रामलीला की दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉक्सऑफिस को गर्म करने की हिम्मत रखती है।
यह जवानी है...में ऱणबीर-दीपिका का किसिंग सीन लोगों को काफी पसंद आया था तो वहीं रामलीला.. में दीपिका-रणवीर का किसिंग सीन भी लोगो के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। देखते हैं कि पर्दे पर दीपिका किसके साथ लोगों को ज्यादा पसंद आती है रणवीर या रणबीर किसके साथ लोग दीपिका को पसंद करते हैं? फिल्म रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है, फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं।
वैसे आपकी नजर में इस सवाल का जवाब क्या होगा? अपना उत्तर नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications