Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर 'पोस्टपोन', मेकर्स ने खुद बड़ी वजह
Ramayana Trailer Release: नितेश तिवारी काफी समय से अपनी फिल्म रामायण को लेकर बिजी हैं। उन्होंने जो सपना देखा था वो पूरा तो हो रहा है लेकिन देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर कितना पसंद करते है।

फिलहाल 'रामायण' का ट्रेलर आज रिलीज होना था लेकिन इसको मेकर्स के द्वारा पोस्टपोन कर दिया है। इससे उन लोगों को झटका लगा है जो कि काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेलर के लिए लोग 24 जुलाई का इंतजार कर रहे थे लेकिन किसको पता था कि इंतजार कुछ और लंबा होने है।
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सुबह सुबह सोशल मीडिया पोस्ट किया और लिखा कि, "आज हमारी रामायण के लिए एक बहुत खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनिया तक पहुँचाने का मेरा सपना अब सच हो गया है। इसी वजह से, हम अब अपना ट्रेलर बाद में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे।"
प्रोड्यूसर ने आगे लिखा..
नमित मल्होत्रा का कहना था, "भारतीय सिनेमा के 100 से ज़्यादा सालों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को दुनिया भर में किसी बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म की तरह दिखाया जाएगा। यह इसलिए भी खास है क्योंकि इससे दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे कल्चर और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए गर्व और उत्साह के साथ जानने का रास्ता खुलेगा।" जी हां, अब रामायण का ट्रेलर पूरी दुनिया में रिलीज होगा। यही कारण है कि इसकी रिलीज को टाला गया है हालांकि देखने वाली बात होगी कि किस तारीफ को ये ट्रेलर अब सामने आए है। फैंस काफी बेचैन हैं।
स्टारकास्ट
इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पहले ही लोग हैरान हैं। राम के किरदार में रणबीर कपूर होंगे। सनी देओल ने हनुमान जी का किरदार निभाया है तो वहीं केजीएफ स्टार यश रावण के खतरनाक रोल में होंगे। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ के ऊपर का है। ऐसे में फिल्म किस तरह से अपनी धाक जमाती है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। फिल्म तो फिलहाल ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर के पास जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
