'मेरा कतरा कतरा रो रहा है..' छात्रों की पिटाई देख इमोशनल हुए पंचायत के प्रधान जी, कहीं ये बात?

Raghuveer Yadav on CJP Protest: पंचायत में प्रधान जी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले रघुवीर यादव ने भी प्रोटेस्ट के दौरान हुई बर्बरता पर चुप्पी तोड़ दी है। अभिनेता का कहना है कि जिस तरह से बच्चों को मारा गया है वो दुखद है।

Raghuveer Yadav

उनका दिल रो रहा है। रघुवीर यादव का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। वो बोले, ''बहुत आहत हूं, यकीन नहीं हो रहा है। जिस तरह से जिस तरह से मासूम बच्चों को बेरहमी से, बेदर्दी से मारा पीटा गया है, क्या कहूं, इन नकाबपोशों ने खाकी वर्दी पहने हुए, किसी की शय पाकर जो दरिंदगी दिखाई है, पूरी कायनात और सृष्टि माफ नहीं करेगी।

Also Read
इंटिमेट होने के दौरान पत्नी को पीटा, अब चॉल में ऐसी जिंदगी गुजार रहा है आमिर खान का सौतेला भाई
इंटिमेट होने के दौरान पत्नी को पीटा, अब चॉल में ऐसी जिंदगी गुजार रहा है आमिर खान का सौतेला भाई

अब क्या, पीट लिया मार लिया, बच्चों का कुसूर क्या था। जाइए इस महीने की तनख्वाह लेकर अपने बच्चों को रोटी खिलाकर चैन की नींद सो जाइए। इन बच्चों के लिए कतरा कतरा मेरा रो रहा है। बच्चों मैं तुम्हारे साथ हूं और आपने जो हौसला दिखाया है, बस आप लोग कामयाब हो।''

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

रघुवीर यादव के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सर आपकी इज्जत मेरी नजर में बढ़ गई।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है सर, दम है आपमें।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल सही कह रहे हैं आप।''

एक ने लिखा, ''तकलीफ उनको होती है जिनकी औलादें होती हैं।'' एक ने लिखा, ''प्रधान जी के पास रीढ़ की हड्डी है।'' एक ने लिखा, ''यह वह समय है जब आप साफ़ तौर पर जान सकते हैं कि असली कलाकार कैसा दिखता है... ये सच्चे कलाकार हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो..

Read more about: raghveer yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X