..................... नरेन्द्र मोदी के साथ दिखीं रामायण की सीता, दीपिका चिखलिया | Ramayan's Sita, Dipika Chikhlia old pic with Narendra Modi goes viral - Hindi Filmibeat

पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ दूरदर्शन रामायण की सीता- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ये पुरानी फोटो

दूरदर्शन रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जहां वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के साथ दिख रही हैं। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। बता दें, लॉकडाउन के दिनों में दूरदर्शन पर रामायण फिर से प्रसारित किया जा रहा है और शो की टीआरपी छप्पर फाड़कर आ रही है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, "एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी। मेरे साथ दाएं तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, फिर मैं और चुनाव के इंचार्ज नलिन भट्ट।" अपने ट्वीट में दीपिका ने पीएम मोदी को भी टैग किया है।

Dipika Chikhlia

रामायण के री-टेलीकास्ट के साथ ही सारे किरदार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। ना सिर्फ घरों में इसकी चर्चा हो रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी रामायण ही छाया है। शो के एपिसोड्स पर कई तरह के मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। कोई शक नहीं कि शो से जुड़ा हर व्यक्ति इसके री- टेलीकास्ट से बहुत उत्साहित है।

लॉकडाउन में वायरल हैं कैटरीना कैफ- बहन के साथ खाना बनाने से लेकर वर्कआउट तक- देंखे खूबसूरत तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X