लॉकडाउन में वायरल हैं कैटरीना कैफ- बहन के साथ खाना बनाने से लेकर वर्कआउट तक- देंखे खूबसूरत तस्वीरें
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सितारे भी घरों में बंद हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें, वीडियो शेयर कर रहे हैं। खासकर कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।कैटरीना कैफ कभी बरतन धोते, कभी झाड़ू लगाते.. तो कभी एक्सरसाइज करते दिख रही हैं।
इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ को 35 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, और कोई शक नहीं कैट अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं करती हैं। उनकी तस्वीरों से फैंस अंदाजा लगा सकते हैं कि कैट कितनी जिंदादिल हैं।

मार्च में कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा और कोरोना के खौफ से लोग बाहर आएंगे, रोहित शेट्टी सूर्यवंशी रिलीज कर देंगे।
बहरहाल, यहां जानें लॉकडाउन में क्या कर रही हैं कैटरीना कैफ, उनकी वायरल तस्वीरें-
FLASHBACK: जब ऐश्वर्या राय की फिल्म पर सलमान खान ने कहा -"इस फिल्म को तो कुत्ता भी देखने नहीं गया"


Click it and Unblock the Notifications