FLASHBACK: जब ऐश्वर्या राय की फिल्म पर सलमान खान ने कहा -"इस फिल्म को तो कुत्ता भी देखने नहीं गया"

By Staff

सलमान खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में हैं, जो अपना प्यार भी खुल्लम खुल्ला दिखाते हैं और नफरत भी। बात साल 2010 की है, जब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' बन रही थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म के बाद.. सलमान लगभग हर फिल्म ऐश्वर्या के साथ ही करना चाहते थे। चाहे वो गुजारिश हो या बाजीराव मस्तानी।

लेकिन बीच में ही सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया और ऐश ने फिर कभी सलमान के साथ काम ना करने की कसम खा ली। खैर, उनके और ऐश के ब्रेकअप के बाद भी संजय लीला भंसाली दोनों के दोस्त बने रहे।

Salman Khan

लेकिन सलमान उस वक्त बेहद खफा हो गए जब भंसाली ने अपनी फिल्म गुजारिश में सलमान की बजाए ऐश्वर्या के अपोजिट ऋतिक रोशन को साइन कर लिया। और उन्होंने फिल्म को लेकर काफी गलत बातें कहीं, जिस वजह से लंबे समय तक भंसाली और सलमान में दूरी बनी रही।

खैर, इन बातों को अब काफी समय हो चुका है, और संजय लीला भंसाली और सलमान खान फिर से अच्छे दोस्त हैं। वहीं, ऋतिक रोशन और सलमान खान के बीच भी सब कुछ भूला जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X