अक्षय कुमार ने शेयर किया 'राम सेतु' से अपना फर्स्ट लुक, शूटिंग शुरु- बताया कैसा होगा किरदार
'अतरंगी रे' की शूटिंग खत्म होते ही अक्षय कुमार ने अब अपनी आगामी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग शुरु कर दी है। अभिनेता ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। कोई शक नहीं उनके फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन करेंगे अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं चंद्रप्रकाश द्विवेदी।
अक्षय कुमार ने अपना लुक शेयर करते हुए लिखा- "मेरे एक बहुत ही खास फिल्मों में से एक का सफर आज से शुरु होता है। राम सेतु की शूटिंग शुरु! फिल्म में मैं एक पुरातत्वविद् का किरदार निभा रहा हूं। इस लुक पर आपकी राय जानना चाहता हूं? यह मेरे लिए मायने रखता है।"

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा मुख्य किरदारों में दिखेंगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं कि, "राम सेतु पीढ़ियों के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच का सेतु है।"
इस फिल्म के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारत में फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में पहला कदम बढ़ाया है। खास बात है कि यह पहली बार होगा, जब एक ओटीटी प्लेटफॉर्म बतौर निर्माता किसी फिल्म से जुड़ने जा रहा है, जो कि थियेटरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन स्टारर 'मैदान' की शूटिंग फिर होगी शुरु- कोरोना की चपेट से निकले निर्देशक, जानें डिटेल्स


Click it and Unblock the Notifications