अजय देवगन स्टारर 'मैदान' की शूटिंग फिर होगी शुरु- कोरोना की चपेट से निकले निर्देशक, जानें डिटेल्स
बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना का कहर काफी तेज हो चुका है। एक के बाद एक कई कलाकार वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान के निर्देशक अमित शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए थे, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी और वह क्वारंटीन पर थे। अब वह कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है।
बता दें, फिल्म की लगभग एक महीने की शूटिंग अभी बची है। निर्माता बोनी कपूर ने कहा, लगभग एक महीने की शूटिंग बाकी है। लेकिन यह मई अंत तक जाएगी क्योंकि हर मैच की शूटिंग के पहले कुछ दिनों का समय चाहिए होगा ताकि ग्राउंड और पिच को सही किया जा सकते।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "अमित हाल ही में कोरोना निगेटिव हुए हैं। वह अब स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और जल्द ही शूटिंग वापस शुरु करेंगे।"
अमित शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सयैद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग चल रही है, जिसमें सभी फुटबॉल मैच के सीन फिल्माए जाएंगे।
2021 में सबसे शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देने वाली फिल्म- पहले वीकेंड का कलेक्शन


Click it and Unblock the Notifications











