2021 में सबसे शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देने वाली फिल्म- पहले वीकेंड का कलेक्शन
24 मार्च को देश में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्म गॉडज़िला VS कॉन्ग बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड तक 28.96 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि यह भारत में इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के तौर पर उभरी है, लेकिन कोविड 19 की दूसरी लहर की वजह से भारत में इसका बिजनेस काफी प्रभावित रहा है।
गॉडज़िला VS कॉन्ग ने बुधवार को 6.40 करोड़, गुरुवार को 5.40 करोड़, शुक्रवार को 4.22 करोड़, शनिवार 6.42 करोड़, रविवार 6.52 करोड़.. की कमाई की है।

वहीं, 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी की वजह से फिल्म को अच्छा खासा लंबा दूसरा वीकेंड भी मिलेगा। देश में फ़िल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ की गयी है। लॉकडाउन के बाद रिलीज़ होने वाली हॉलीवुड फ़िल्मों में यह सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है। चीन जैसे देशों में यह बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है।
बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











