अक्षय कुमार के साथ 'राम सेतु' में नजर आएंगी नुसरत भरुचा- तैयारी शुरू, एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट पढ़ते शेयर की झलक
नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राम सेतु' की तैयारी में लग चुकी हैं, और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट-रीडिंग सेशन से झलक शेयर की है। नुसरत ने स्क्रिप्ट पढ़ते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की है और लिखती हैं,"Let's do this!!" बता दें, इस फिल्म में नुसरत के साथ अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नाडीज़ मुख्य किरदारों में हैं।
'राम सेतु' अक्षय कुमार के साथ नुसरत का पहला कॉलेब्रेशन है, जिसने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए अधिक उत्साहित कर दिया है। फिल्म में अभिनेत्री के किरदार को अभी गोपनीय रखा गया है, जो कथित तौर पर कुछ ऐसा है जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। पिछले दिनों का मुहूर्त शॉट शूट किया गया था।

'राम सेतु' के अलावा, नुसरत के पास फिलहाल शानदार फिल्मों की लाइन लगी है, जिसमें विशाल फुरिया की 'चोरी', ओमंग कुमार की 'जनहित में जारी', 'हुड़दंग' और 'अजीब दास्तांस' जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल है।
गंगूबाई काठियावाड़ी- आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को कोर्ट ने भेजा समन, क्रिमिनल मानहानि केस


Click it and Unblock the Notifications