गंगूबाई काठियावाड़ी- आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को कोर्ट ने भेजा समन, क्रिमिनल मानहानि केस
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक बार फिर मुसीबत में खड़ी नजर आ रही है। इस फिल्म को लेकर आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली और फिल्म के दो राइटर को मुंबई की मझगांव कोर्ट ने समन जारी किया है। इन सभी को 21 मई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। यह समन गंगूबाई के कथित बेटे बाबू रावजी शाह की याचिका के बाद भेजा गया है।
Recommended Video
मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा एरिया में अपना कोठा चलाकर उन लड़कियों की मदद करती थी जिन्हें पैसों की सख्त ज़रूरत होती थी। वहीं गंगूबाई इन लड़कियोंं के हक के लिए भी लड़ती थी। यह उन्हीं के जीवन पर आधारित है।

गंगूबाई के 4 गोद लिये बच्चों में से एक बाबूजी रावजी शाह ने आरोप लगाया है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके परिवार की बदनामी हो रही है। किताब में लिखी बात सत्य नहीं है, बल्कि झूठे तथ्यों पर आधारित है। भंसाली की फिल्म किताब ओर आधारित है और इसलिए इसके खिलाफ भी मानहानि का मामला हुआ है।
अजय देवगन और तमन्ना भाटिया का नया लुक वायरल, फैंस हैरान, हो रही है डिजिटल डेब्यू की तैयारी?


Click it and Unblock the Notifications