अजय देवगन और तमन्ना भाटिया का नया लुक वायरल, फैंस हैरान, हो रही है डिजिटल डेब्यू की तैयारी?
बॉलीवुड के कई कलाकार डिजिटल मीडियम यानि की ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं। वहीं, अब खबरें हैं कि अजय देवगन और तमन्ना भाटिया भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक के साथ ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिससे बाद यह अफवाहें पक्की होती नजर आ रही हैं। अजय देवगन और तमन्ना डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर नजर आ सकते हैं।
एक तरफ जहां अजय देवगन मूछों के साथ-साथ लंबी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया भी घनी मूछों के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया से एक मज़ेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपना नाम सुदर्शन बताते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में वो कहते हैं- "आपसे कितनी बार बोला है, अजय किसको बुला रहे हो? मेरा नाम सुदर्शन है... सुदर्शन।" इस वीडियो के साथ अजय ने लिखा- दुआ में याद रखना, नाम है सुदर्शन।
वहीं, इसी तरह का एक वीडियो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने तमन्ना भाटिया के साथ भी शेयर किया है, जहां वो मूंछों में नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये दोनों कलाकार किसी नये प्रोजेक्ट के साथ आ रहे हैं। बता दें, इससे पहले अजय और तमन्ना फिल्म हिम्मतवाला में साथ आ चुके हैं।
बहरहाल, यहां जानें और किन प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications
