वाह रे लीला, कमर 28 की, लहंगा 39 का
एक बार फिर से निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली चर्चा में हैं अपनी आने वाली फिल्म 'रामलीला' को लेकर। फिल्म के बारे में अभी तो कुछ भी पता चल नहीं पाया है लेकिन कहने वाले कह रहे हैं कि फिल्म शेक्सपीयर के मशहूर नॉवेल रोमियो-जूलियट की कहानी पर है लेकिन अभी तक इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है। हाल ही में इशका पहला लुक जारी किया गया है जो कि काफी रोमांचक है।
फर्स्ट लुक में दीपिका ने एक बहुत ही सुंदर सा लहंगा पहन रखा है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह लहंगा 39 किलो का है। अब सोचने वाली बात यह है कि खुद दीपिका पादुकोण, जिनकी कमर 28 इंच से ज्यादा कि नहीं है वो भला 39 किलो का लहंगा पहनी कैसे होंगी? खैर अब इस बारे में खुलासा तोआने वाले दिनों में हो जायेगा जब फिल्म रिलीज होगी लेकिन लहंगे के वजन के चलते फिल्म और दीपिका ने बहुत सुर्खियां बटोर ली है।
वैसे संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म देवदास में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भी करीब 80 किलो का लंहगा पहनने के लिए कहा था जिसे पहन कर माधुरी ने फिल्म में जबरदस्त डांस किया था देखते हैं दीपिका पादुकोण 39 किलो के लहंगे के साथ कौन सी लीला रचती है? फिल्म में उनके कोस्टार रणबीर सिंह हैं।वैसे आपको बताते चले कि फर्स्ट लुक में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के साथ आकाश की ओर देख रहे हैं। रणबीर सिंह किसी योद्धा की तरह धोती पहने है लेकिन ऊपर उन्होंने कुछ नहीं पहना है तो वहीं दीपिका पादुकोण एक हैवी लहंगे में हैं और बेहतरीन लग रही हैं। जबकि दोनों लोगों के पैरों के पास बंदूकों का एक जखीरा लगा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
