नामर्द, नपुंसक और कायर करते हैं रक्तदान : राम गोपाल वर्मा

अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर से बहुत ही हैरत अंगेज बयान दिया है। इस बार उन्होंने समाज सेवा पर ही प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जनाब ने रक्तदान पर अपने विचार व्यक्त किये है। टि्वटर पर टि्वट करके रामू ने कहा है कि जो नामर्द, नपुंसक और कायर होते हैं वो ही रक्तदान करते हैं।

इसलिए मैं रक्तदान नहीं करता हूं। क्योंकि मैं इन तीनों ही वर्गों में नहीं आता हूं। मै एक वीर और स्वस्थ पुरूष हूं इसलिए मैं रक्तदान नहीं करता हूँ। अक्सर बॉलीवुड वाले मुझसे कहते कि रक्तदान महादान है, तुम क्यों नहीं करते हो, तो मैं उनको ये ही जवाब देना चाहता हूं। मैं दो कारणों से रक्तदान नहीं करता हूं।

पहला तो ये कि मुझे सुई से डर लगता है और दूसरा ये कि मैं रक्तदान करना ही नहीं चाहता हूं। रामू ने आगे लिखा है जो रक्तदान करते हैं वो ऊपरवाले के साथ दगा करते हैं। क्योंकि अगले जन्म में वो रक्त की कमी यानी ल्यूकोमिया के कारण मर जाते हैं।

आपको बता दें कि रामू पिछले काफी समय से इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। पिछले दिनों वो बच्चन परिवार के पीछे पड़े हुए थे। उन्होंने ऐश्वर्या के मां बनने वाली बात पर कहा था कि उनका बस चलता तो वो कभी ऐश को मां नहीं बनने देते और अमिताभ के बारे में कह रहे थे कि उनका दिमाग खराब हो गया है जो बुड्ढा होगा...जैसी फिल्में कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X