सास शर्मिला को खुश करने के लिए हर पैंतरा अपना रही हैं करीना

वो नवाब खानदान की पसंद-नापसंद को जानने में लगी हुई हैं इसलिए वो इन दिनों ऐसी कुकिंग क्लासेज में जा रही हैं जो उन्हें मुगलई खाना बनाना सीखा रहा है। यही नहीं करीना बेहद व्यस्त रहने के बावजूद भी दिल्ली में बार-बार रितु कुमार से मिलने से जा रही हैं क्योंकि रितु कुमार शर्मिला टैगोर के पसंदीदा ड्रेस डिजाइनर हैं। जबकि करीना अभी तक मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये कपड़े पहनती थीं लेकिन शादी के लिए उन्होंने अपनी पसंद को दरकिनार रखते हुए सास की पसंद को सराखों पर लगा दिया है।
ठीक भी है करीना.. हम भी ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि आपकी मेहनत भी रंग लाये और आपको मां के रूप में एक प्यारी सास मिले। जो आप पर जान छिड़के, वैसे भी शर्मिला को लोग कोमल हृदय वाली महिला कहते हैं। खैर करीना आप जो कर रहे हैं वो हर लड़की करती है क्योंकि हर किसी की तमन्ना एक अच्छा ससुराल पाने की होती है। इसलिए बेबो किप इट अप।


Click it and Unblock the Notifications