..................... Ram Gopal Verma done great job in The Attacks Of 26/11, कसाब को गालियां देने से नहीं चूके दर्शक: अटैक्स ऑफ 26/11 - Hindi Filmibeat

कसाब को गालियां देने लगे दर्शक: अटैक्स ऑफ 26/11।

राम गोपाल वर्मा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' बेहतरीन है। राम गोपाल वर्मा ने बेहतरीन काम किया है। 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' में नाना पाटेकर और संजीव जैसवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 2008 में मुंबई शहर में हुए आतंकी हमले पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह 2008 में मुंबई शहर में पाकिस्तान से 9 आतंकवादी समुंद्र से प्रवेश किया था।

मुंबई शहर में साल 2008 में हुए आतंकी हमले ने सिर्फ मुंबई शहर को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। फिल्म में आतंकवादियों के मुंबई में प्रवेश से लेकर अजमल कसाब के पुणे जेल में डाले जाने तक के पूरे घटनाक्रम को दिखाया गया है। फिल्म में इस आतंकी हमे को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का निर्देशन बहुत ही बेहतरीन से किया है। फिल्म में नाना पाटेकर ने बहुत ही बेहतरीन एक्टिंग की है और साथ ही कसाब के किरदार में संजीव जैसवाल ने भी बेहतरीन काम किया है।

ट्विटर पर लोगों ने 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' के बारे में काफी अच्छे कमेंट्स दिये हैं। लोगों ने तो यहां तक कहा कि फिल्म को देखते हुए वो खुद को कसाब को गालियां देने से रोक नहीं पाए। देवेंद्र पाई ने लिखा "मेरी सिंगल स्क्रीन थियेटर में जब पुलिस ने फिल्म में कसाब को पकड़ा तो लोग कसाब को गालीयां देने से रोक नहीं पाए। थियेटर में बैठे लोगों का गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था जब पुलिस ने कसाब को लाठी से पकड़ कर खूब मारा।" सम्राट ने लिखा "राम गोपाल वर्मा ने बहुत ही खूबी के साथ फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म बिल्कुल वास्तिवकता से भरी थी।" कुल मिलाकर काफी समय बाद राम गोपाल वर्मा की फिल्म को इतनी तारीफें मिल रही हैं। राम गोपाल वर्मा ने मुंबई में पांच साल पहले हुए इस आंतकी हमले को इतनी खूबी से चित्रित करके वाकई गजब का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X