अंडरवर्ल्ड के निशाने पर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा, सुरक्षा बढ़ी
रामू ने पुलिस को इस बात की इत्तला दी है जिसके बाद उनके घर और दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। कहा जा रहा है कि रामू को धमकियां उनकी आने वाली फिल्म सत्या 2 के कारण मिल रही है जो कि अंडरवर्ल्ड पर ही आधारित है।
गौरतलब है कि वर्मा को उनकी आगामी फिल्म 'सत्या-2' के लिए इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। सत्या-2 बनकर तैयार है, तथा वर्मा इस समय फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। वर्मा के निवास एवं कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था सघन कर दी गई है।"
वर्मा ने इस पर गुरुवार को ट्विटर खाते पर की गई टिप्पणी में कहा, "रिकॉर्ड की गई बातचीत के आधार पर कई कारणों से मुंबई पुलिस ने मुझे सुरक्षा प्रदान की है..मैं धमकी वाले संदेश का खुलासा नहीं कर सकता।" वर्मा ने हालांकि यह नहीं बताया कि धमकी का फिल्म से कोई संबंध है या नहीं। वर्मा ने अपने ट्वीट में आगे कहा, "कुछ जरूरी कारणों से मैं यह नहीं बता सकता कि मुझे मिली धमकी का संबंध मेरी आगामी फिल्म सत्या-2 के कथानक से है या नहीं।"
वर्मा की फिल्म सत्या-2 गुरुवार को रिलीज हो रही है जो कि अंडरवर्ल्ड का नया चेहरा लोगों के सामने प्रस्तुत करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












