गलतफहमियां दूर करके रामू-अमिताभ फिर से दोस्त बनें
बॉलीवुड की दुनिया भी कितनी विचित्र हैं ना.. यहां कौन किसका दुश्मन कब बन जाये और कौन दोस्त कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब रामगोपाल वर्मा को ही ले लीजिये.. कल तक अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या रॉय को अनाप-शनाप कहने वाले राम गोपाल वर्मा आज बच्चन परिवार के कसीदे पढ़ते थक नहीं रहे हैं। रामगोपाल ने चाटुकारिता की हद करते हुए कहा है कि अमिताभ बच्चन के ही कारण तो वह बॉलीवुड में आये हैं वरना वह और बॉलीवुड दो अलग-अलग चीजें होते।
गौरतलब है कि अमिताभ के साथ 'सरकार', 'सरकार राज', 'राम गोपाल वर्मा की आग', 'अपार्टमेंट', 'नि:शब्द' जैसी फिल्में देने वाले रामू ने 2011 में आई फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में बिग बी के अभिनय को लेकर कुछ नकारात्मक टिप्पणियां कर दी थीं, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी।
हालांकि सारी अफवाओं और नाराजगी को दूर करने कोशिक रामू ने 'सत्या-2' की लांचिंग के मौके पर की, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन को बतौर चीफगेस्ट बुलायाथा। अमिताभ ने भी फिल्म की लांचिंग के मौके पर पहुंचकर रामू को निराश नहीं किया। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने ब्लॉग के जरिये मीडिया को दीं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कहा, "..राम गोपाल वर्मा द्वारा दी गई एक पार्टी से लौटा हूं। यह एक मायने में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि रामू न तो किसी के यहां जाते हैं और न ही किसी को बुलाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म 'सत्या-2' की लांचिंग के मौके पर मुझसे वहां उपस्थित रहने का आग्रह किया।"अमिताभ ने फिल्म और उसमें अभिनय करने वाले कलाकारों की भी सराहना की।
इससे पहले 'सत्या 2' की लाचिंग पार्टी में अमिताभ ने भी साफ किया कि उन्हें फिल्मकार रामगोपाल वर्मा से कोई परेशानी नहीं है। जब अमिताभ से उनके व वर्मा के रिश्तों के संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "यदि आपको लगता है कि फिल्मों के असफल होने से रिश्ते टूट जाते हैं. तो आप गलत हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने बहुत सी फिल्मों में वर्मा के साथ काम किया है। शुरुआत में मुझे लगता था कि मैंने ऋषिकेश मुखर्जी के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की हैं लेकिन उनके साथ और भी ज्यादा फिल्में की हैं। मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगता है।"


Click it and Unblock the Notifications











