भव्य नहीं सादगी से होगी रामू की बेटी की शादी
कुशल फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा की सुपुत्री रेवती वर्मा 15 अगस्त को यहां एक सादगीपूर्ण समारोह में चिकित्सक प्रणव संग परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। वर्मा परिवार के करीबी के मुताबिक शादी समारोह में परिवार से जुड़े लोग और कुछ खास मित्र ही आमंत्रित हैं। मेडिकल की छात्रा रेवती की जनवरी में प्रणव से सगाई हुई थी। यह प्रेम विवाह है।
परिवार के करीबी सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "इस विवाह में बहुत फिल्मी सितारे नहीं होंगे। परिवार के बहुत करीबी व खास लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। वर्मा के तेलुगू फिल्मोद्योग से जुड़े होने के बावजूद इस विवाह समारोह में शायद ही तेलुगू फिल्मोद्योग की हस्तियां दिखें।"
सूत्र ने कहा, "यह जोड़ा शादी से पूर्व शहर में अपने मित्रों के लिए एक शानदार आयोजन रखेगा। इसमें भी सिर्फ जोड़े के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे, फिल्मोद्योग से जुड़े लोग नहीं। यह निर्णय दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से लिया है। दुबई के रहने वाले प्रणव के माता-पिता भी पेशे से चिकित्सक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
