रामू की फिल्म से हो सकते हैं सलमान खान फ्लॉप!

एक था टाईगर सलमान की लगातार पांचवी हिट थी और उनकी इस सफलता के बाद बॉलीवुड का हर एक निर्देशक और निर्माता उनके साथ काम करना चाहता है। ताकि वो भी एक सुपरहिट फिल्म अपने खाते में कर सके। लेकिन रामू तो उल्टा ही सोच रहे हैं। रामू का कहना है कि सलमान खान को अगर फ्लॉप होना हो तो वो उनके साथ काम करें। यानी की रामू का यही कहना है कि सलमान खान को फ्लॉप करने का एकमात्र तरीका है कि रामू की फिल्म में काम करना।
राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट किया अभी तक जब भी सलमान खान की कोई फिल्म फ्लॉप हुई है तो उसकी वजह ये थी कि सलमान को गलती से ये लगा कि फिल्म का निर्देशक उनसे ज्यादा जानता है।
दूसरे ट्वीट में रामू ने लिखा मुझे लगता है कि सलमान खान अगर कभी भी फ्लॉप होना चाहते हैं तो उसका एकमात्र तरीका हो कि वो मेरे साथ फिल्म करें।
अब पहले से ही फ्लॉप का तमगा दे देने के बाद अगर सलमान रामू के साथ काम करने की सोच भी रहे होंगे तो शायद ना करें। क्योंकि इतनी सफलता पाने के बाद असफलता का स्वाद चखना वाकई काफी तकलीफ देता है। दूसरी तरफ तरना आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिये शिरीष कुंदर और रामू की फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने की बात कहकर रामू को और भी उदास कर दिया। तरन ने लिखा- राम गोपाल वर्मा की आग और जोकर एक ही तारीख 31 अगस्त को रिलीज हुई थीं। क्या कोइन्सीडिंस है।
तरन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए रामू ने लिखा "नहीं प्लीज मैं अपना क्रेडिट किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहता।" अब रामू अपने इन ट्वीट्स के जरिये क्या बताना चाहते हैं ये तो वो ही जाने लेकिन इतना जरुर है कि रामू के इन ट्वीट से यही लगता है कि शायद डिपार्टमेंट के बॉक्स ऑफिस पर पिट जाने के बाद से रामू को काफी जोर का झटका लगा है और उन्हें लगता है कि हर हिट एक्टर उनकी फिल्म में काम करके फ्लॉप हो जाता है। वेल हम तो यहीं कहेंगे कि रिलेक्स रामू, आपका दिन भी आएगा।


Click it and Unblock the Notifications